अगर आप भी पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से है परेशान, तो Bike मे लगवाए सीएनजी किट

नई दिल्ली । भारत में पेट्रोल- डीजल की बढ़ी कीमतों की वजह से वाहन चालकों के जेब का खर्च दोगुना हो गया है. ऐसे में जैसे-जैसे पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, अल्टरनेटिव फ्यूल के नए अवसर भी मार्केट में आ रहे हैं. इसी दिशा में स्कूटर के लिए भी सीएनजी किट मार्केट में आ गया है. बता दे कि एक तरफ पेट्रोल की कीमत ₹90 प्रति लीटर हो गई है वहीं सीएनजी की कीमत लगभग 47 से ₹49 प्रति लीटर तक है.

cng bike

स्कूटर में लगवाए सीएनजी किट

सीएनजी किट के बाद स्कूटर भी 80 किलोमीटर तक का एवरेज देने लगा है. ऐसे में सीएनजी स्कूटर चलाने वालों के लिए इससे जुड़ी पूरी डिटेल आज हम इस खबर मे लेकर आए है . बता दे कि भारत में अभी कोई भी कंपनी स्कूटर मे सीएनजी किट लगाकर नहीं बेच रही, लेकिन Lovato एक ऐसी कंपनी है जिसने स्कूटर के लिए सीएनजी किट को मार्केट में उतारा है. बता दें कि इसकी शुरुआत होण्डा की एक्टिवा से की गई है. अगर किसी के पास होंडा की एक्टिवा है तो वह सीएनजी किट लगवा सकता है. लोवाटो की सीएनजी किट को एक्टिवा में सिर्फ ₹15000 के खर्च में सेट किया जा रहा है. बता दें कि यदि आप दिन प्रतिदिन ठीक ठाक स्कूटर चलाते हैं तो यह कीमत एक ही साल में वसूल हो जाती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों के दिमाग में चल रहा होगा कि होंडा की एक्टिवा में सीएनजी किट लगाने के बाद वह पेट्रोल से नहीं चलेगी. इसके लिए हम आपको बता दें कि यह पेट्रोल से भी चलेगी,  क्योंकि सीएनजी किट लगाते इसमें इसमें एक स्विच लगाया जाता है जिससे वाहन चालक अपनी मर्जी के अनुसार सीएनजी और पेट्रोल से चला सकते हैं. बता दें कि इसे लगाने में 4 घंटे का समय लगता है. एक्टिवा के आगे 2 सिलेंडर लगाकर बाद में उसे ब्लैक प्लास्टिक से कवर कर दिया जाता है. इसके अलावा सीट के नीचे सीएनजी किट को ऑपरेट करने वाली मशीन को लगाया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.