चार्ट बनने के बाद कैंसिल किए गए ट्रेन टिकट पर मिलेगा रिफंड!, IRCTC ने बताया तरीका

नई दिल्ली । रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद ही जरुरी सूचना हैं. हमारे देश में प्रतिदिन करोड़ों लोग रेल से आवागमन करते हैं, इसलिए रेलवे से जुड़े हरेक अपडेट्स के बारे में जानकारी रखना बेहद जरूरी हो जाता है. कई बार ऐसा होता है कि आपको किसी एमरजेंसी के चलते ट्रेन चार्ट तैयार होने के बाद भी रेल टिकट कैंसिल करना पड़ता है. रेलवे ने बताया है कि ऐसी स्थिति में भी आपको टिकट कैंसिलेशन का रिफंड मिलेगा. इंडियन रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि किसी वजह से चार्ट तैयार होने के बाद ट्रेन टिकट कैंसिल कराते हैं तो भी आप रिफंड का दावा कर सकते हैं.

RAIL TRAIN

IRCTC ने दी बड़ी जानकारी

IRCTC ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) बिना यात्रा किए या आंशिक रूप से यात्रा किए गए टिकटों को कैंसिल करने पर रिफंड देता है. इसके लिए आपको रेलवे के नियमानुसार टिकट डिपोजिट रसीद (TDR) जमा करना होगा.

ऐसे फाइल करें ऑनलाइन TDR

• इसके लिए आपको सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाना होगा.
• अब होम पेज पर जाकर My Account पर क्लिक करें.
• अब ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाकर My transaction पर क्लिक करें.
• यहां आप File TDR ऑप्शन में किसी एक विकल्प का चयन कर फाइल टीडीआर करें.
• अब आपको उस व्यक्ति की जानकारी दिखेगी, जिसके नाम पर टिकट बुक है.
• अब यहां आप अपना PNR नंबर, ट्रेन नंबर और कैप्चा भरें और रद्द करने के नियमों के बॉक्स पर टिक करें. अब आप Submit बटन पर क्लिक करें.
• इसके बाद आपको बुकिंग के समय फॉर्म में दिए गए नंबर पर एक OTP आएगा. यहां OTP डालने के बाद Submit पर क्लिक करें.
• PNR विवरण को सत्यापित करें और रद्द टिकट विकल्प पर क्लिक करें. यहां आपको पृष्ठ पर धनवापसी यानि रिफंड की राशि दिखेगी.
• बुकिंग फॉर्म पर दिए गए नंबर पर आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा जिसमें PNR और Refund की विस्तृत जानकारी होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.