खट्टर सरकार का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, अब KCC की तर्ज पर दी जाएगी आर्थिक सहायता

चंडीगढ़ । हरियाणा की मनोहर खट्टर सरकार ने पशुपालकों को एक और बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर अब पशुपालकों को पशुपालन में सहयोग के रूप में बैंक से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी. बता दें कि कई पशुपालकों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती और पशुओं का पालन-पोषण करने में असमर्थ होने पर वे अपने पशुओं को बेच देते हैं.

Webp.net compress image 11

ऐसे पशुपालकों की मदद करने के उद्देश्य से सरकार ने यह योजना चलाई है. इस योजना के अंतर्गत जरुरतमंद पशुपालक किसान बैंक से पशुओं पर ऋण ले सकते हैं ताकि उन्हें अपने पशुओं का पालन-पोषण करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. इस योजना के तहत पशुपालन विभाग दुधारू पशुओं के लिए एक लाख 60 हजार रुपये तक के ऋण पर बैंक से दिलवाएगा.

बैंक की तरफ से दिया जाएगा ऋण

बता दें कि सामान्य वर्ग वाले एक पशुपालक को दो दुधारू पशुओं पर एक लाख 60 हजार रुपये का ऋण प्रदान किया जाएगा. इसमें से 40 हजार रुपये की छूट पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालक को दी जाएगी, जिसके बाद बाद पशुपालक को एक लाख 20 हजार रुपये ही भरने होंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

वहीं, अनुसूचित श्रेणी वाले एक पशुपालक को भी दो दुधारू पशुओं पर एक लाख 60 हजार रुपये का ऋण प्रदान किया जाएगा लेकिन अनुसूचित जाति के लोगों को 80 हजार रुपये ही भरने होंगे. 15 भेड़ व एक मेंढा पर 98 हजार रुपये का ऋण मिलेगा. इसमें से 89 हजार रुपये माफ हो जाएंगे. योजना अधिकारी ने बताया कि ऋण लेने के लिए आए आवेदनों की जांच करने के बाद विभाग ने आवेदनों को बैंकों के पास भेज दिया है. अब बैंकों की तरफ से ऋण दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.