CNG गैस की कीमतों में 2 रूपये का हुआ इजाफा, जानिए हरियाणा के प्रमुख शहरों में गैस के दाम

चंडीगढ़ | अगर आप सीएनजी गैस पर गाड़ी चलाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है. एक बार फिर सीएनजी की कीमतों में इजाफा हो गया है. सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. बढ़ी हुई कीमतें शनिवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गई हैं.

cng kit patna

हरियाणा में गैस की कीमत

वहीं सीएनजी गैस की कीमतें सोनीपत में 85 रुपये और रोहतक में 98 रुपये हो चुकी हैं. करनाल और कैथल में सीएनजी गैस की कीमत 84.27 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं गुरुग्राम में भी सीएनजी की कीमत 83.94 रुपये प्रति किलो हो गई है. रेवाड़ी में सीएनजी गैस की कीमत बढ़कर 86.07 रुपये प्रति किलो हो गई है.

दिल्ली में सीएनजी की कीमत

अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी गैस 75.61 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी. बता दें कि सीएनजी की कीमतों में पिछले 6 दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 15 मई को दिल्ली में CNG के दामों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

पड़ोसी राज्यों के प्रमुख शहरों में गैस की कीमत

मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 82.84 रुपये प्रति किलो हो गई है.नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 78.17 रुपये प्रति किलो हो चुकी है. कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर की बात करें तो यहां सीएनजी गैस की नई कीमत 87.40 रुपये प्रति किलो हो गई है. इसके अलावा राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी की नई कीमत 85.88 रुपये प्रति किलो हो गई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.