हरियाणा में फिर कोरोना के फिर बढ़ने लगे मामले, 24 घंटे में आए इतने केस

चंडीगढ़ | हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. वहीं देश में फिर से कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है. बता दें कि कल 13665 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 411 लोग एक्टिव पाए गए, वहीं कल तक कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1525 हो गई है. होम आइसोलेशन में 1502 मरीज हैं. कल 24,190 लोगों को वैक्सीन लगी. जिसमें से पहली डोज 1379 लोगों को, दूसरी डोज 8843 लोगों को लगी. 13968 लोगों को प्रीकोशन डोज लगी है.

corona test 3

हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या

अभी तक कुल पॉजिटिव मरीज 1005359 मिले, जिसमें से 993190 मरीज डिस्चार्ज हुए. मरने वालों की संख्या 10621 पहुंच गई है.

हरियाणा में पॉजिटिविटी रेट 3.08%, और रिकवरी रेट 98.79% है.

कल तक जिले में आए इतने मरीज

गुरुग्राम में 260,फरीदाबाद में 86,हिसार में 4, सोनीपत में 1, करनाल में 2, पंचकूला में 30, अंबाला में 4, रोहतक में 3, कुरुक्षेत्र में 1, रेवाड़ी में 2, जिंद में 3, झज्जर में 2, कैथल में 7, चरखी दादरी में 6 मामले सामने आए है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

वहीं पानीपत, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, पलवल, नूंह में एक भी मरीज नहीं आया है. कल कुल 411 मरीज आए हैं.

पूरे देश में कोरोना के मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 8582 मामले दर्ज किए गए हैं. यह संख्या कल की तुलना में 253 अधिक है. आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को 8329 नए कोरोना मरीज सामने आए.

हर दिन बड़ी संख्या में नए कोरोना मरीज आने के कारण सक्रिय रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है. नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब 44,513 सक्रिय कोरोना मरीज हैं. जबकि एक दिन पहले तक इनकी संख्या 40,370 थी. हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में चार मरीजों की मौत हो गई. यानी संक्रमण दर बढ़ने के बावजूद मृत्यु दर में इजाफा नहीं हुआ है. देश में अब तक कोरोना से 524761 लोगों की जान जा चुकी है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.