HBSE: 26 जुलाई से शुरू हो रही है डीएलएड की परीक्षाए, बोर्ड अध्यक्ष ने साझा की जानकारी

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार द्वारा डीएलएड की परीक्षाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई. बोर्ड अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा बोर्ड द्वारा प्रवेश वर्ष 2019 डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की रिअपीयर की परीक्षाएं 26 जुलाई से शुरू होने वाली है.

HBSE

26 जुलाई से शुरू होंगी डीएलएड की परीक्षा  

इसके साथ- साथ प्रवेश वर्ष 2020 प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष की रिअपीयर व नियमित परीक्षाएं और प्रवेश वर्ष 2021 की नियमित परीक्षाओं का संचालन भी 26 जुलाई से ही किया जाएगा. इन परीक्षाओं की तिथि की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. आप बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आप इसके बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  BSEH का बड़ा अपडेट, 10वीं के प्रमाण- पत्र; माइग्रेशन और कंपार्टमेंट कार्ड वितरण की तारीख घोषित

यह परीक्षाएं 26 जुलाई से शुरू होकर 5 अगस्त तक चलेंगी. इन परीक्षाओ का आयोजन सुबह 9:30 से 12:30 और दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक करवाया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सेकंडरी व सीनियर सेकेंडरी की कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय में अंक सुधार की एक विषय की परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित करवाई जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.