हिसार शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति, इन 18 गांवों से होकर गुजरेगा रिंग रोड़

हिसार, Hisar News | हिसार शहर को जाम मुक्त बनाने और भारी वाहनों को शहर में एंट्री किए बिना आसानी से गुजारने की दिशा में बड़ी योजना पर काम शुरू हो रहा है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) शहर के बाहरी क्षेत्र में रिंग रोड़ तैयार करने की प्लानिंग कर रहा है. हरियाणा की मनोहर सरकार ने इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए इसकी डीपीआर को मंजूरी दे दी है. अब एनएचएआई ने एक एजेंसी को हायर कर इसकी डीपीआर तैयार करवाने का काम शुरू कर दिया है. इसको लेकर जिला प्रशासन से रेवेन्यू मैप मांगे गए हैं. एनएचएआई के अधिकारियाें ने बताया कि ढंढूर व मिर्जापुर जंक्शन पर क्लाेवरलीफ बनाए जाएंगे. इसकाे लेकर ट्रैफिक सर्वे कराया जा रहा है.

Highway

क्या है क्लाेवर लीफ इंटरचेंजक्लाेवर

लीफ एक दो-स्तरीय इंटरचेंज हैं जिसमें सभी मोड़ स्लिप सड़कों यानि की ढलान व गाेलाई देकर नियंत्रित किए जाते हैं. बाएं जाने के लिए वाहन पहले एक सड़क के ऊपर या दूसरे के नीचे से गुजरते हैं, फिर एक तरफा तीन-चौथाई लूप रैंप (270 डिग्री) पर दाएं से बाहर निकलते हैं. इसी तरह दाएं जाने के लिए रैंप से हाेते हुए वाहन बाएं और बाहर निकल जाते हैं. क्लाेवर लीफ का उद्देश्य दो राजमार्गों को बिना ट्रैफिक लाइट व किसी ट्रैफिक को रोके बिना वाहनाें काे आसानी से गुजारना है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार- काकिनाडा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन होगी संचालित, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

इन गांवों से होकर गुजरेगा रिंग रोड़

डीपीआर तैयार करने तथा साउथ बाईपास के साथ कनेक्ट करने यानि की रिंग रोड़ तैयार किया जाना प्रस्तावित है. इसके लिए 18 गांवों का रेवेन्यू रिकॉर्ड व नक्शा मांगा गया है. इन 18 गांवों में तलवंडी राणा, धांसू, मिर्जापुर, रायपुर, नियाणा, अलीपुर, खरड़, मय्यड़, भगाना, सातराेड़ कलां, लाडवा, मिरकां, डाबड़ा, कैमरी, देवा, गंगवा, कुतुबपुर व रामायण शामिल हैं.

शहर के लिए होगी बड़ी उपलब्धि

जिला उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि ढंढूर व मिर्जापुर जंक्शन पर क्लाेवरलीफ बनाने के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी. इसके साथ रिंग राेड भी बनाया जाना प्रस्तावित है. इससे शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी और साथ ही NH-9 व NH-52 से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को शहर में बिना एंट्री किए आसानी से गुजर सकेंगे. यदि यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ता है तो हिसार के लिए बड़ी उपलब्धि होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.