आईटीआई में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 21 तक कर सकते हैं आवेदन

चरखी दादरी | आईटीआई (ITI) में दाखिला लेने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है. अब दाखिले के लिए 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. इसकी जानकारी देते हुए राजकीय आईटीआई संस्थान रावलाधी के प्राचार्य अजय खोखर ने बताया कि, यह फैसला विद्यार्थियों का आईटीआई की तरफ बढ़ते रुझान को देखते हुए लिया गया है.

ITI Haryana

इसी के साथ, विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने निशुल्क हेल्प डेस्क लगवाने का भी फैसला लिया है जिससे विद्यार्थियों को दाखिला लेने में मदद मिलेगी. प्राचर्य अजय खोखर ने बताया कि, सरकार विद्यार्थियों को आईटीआई के कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए आर्थिक रूप से भी मदद करती है. इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए सरकार छात्रों को 6 हजार रुपए प्रति वर्ष देती है. वहीं, अनुसूचित जाति के छात्राओं को भी सरकार 1 हजार रुपए का प्रोत्साहन किट के रूप में देती है.

दाखिला के लिए किन दस्तावेजों की है जरूरत

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड और ई मेल आईडी होना जरुरी है.
यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

16 कोर्सेज की 584 सीटों पर ले सकेंगे दाखिला

राजकीय आईटीआई संस्थान रावलधी में 16 कोर्सेज की 564 सीटों पर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं. इन कोर्सेज में इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग कोर्सेज शामिल है. इंजीनियरिंग में फीटर, वेल्डर, मेकेनिक, कारपेंटर व इत्यादि कोर्सेज और नॉन-इंजीनियरिंग कोर्सेज में ड्रेस मेकिंग, कोपा और स्टेना सहायक की ट्रेड कोर्स शामिल है.

12वीं का पा सकते हैं सर्टिफिकेट

बता दें कि, आईटीआई संस्थान में यह कोर्स करने के बाद विद्यार्थियों को 12वीं पास का प्रमाण पत्र हासिल करने का भी मौका मिलेगा, लेकिन इसके लिए पहले विद्यार्थियों को एक पेपर देना होगा. इस पेपर को पास करने के बाद विद्यार्थी को 12वीं कक्षा पास का प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.