हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में दिखेगा बदलाव, मौसम में होगा परिवर्तन

चंडीगढ़ | हरियाणा राज्य में दिन व दिन मौसम में बदलाव हो रहा है. उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट आ सकती है. सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा था. मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव की संभावना जताई है. साथ ही, हवाओं की दिशा में भी बदलाव हो सकता है.

Sardi Cold Weather 3

मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम 3 दिसंबर तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29 नवम्बर तथा 2 व 3 दिसंबर को बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हवाओं में बदलाव के आसार है.

आगे बताया कि हवाओं में बदलाव से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने तथा दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है. मौजूदा समय में मौसम में आए बदलाव से रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह-शाम जहां ठंडी हवाएं चल रही हैं, वहीं ठंड का अहसास हो रहा है. दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोट करने के लिए बन रहा नया कानून, यह होगा नया विधेयक

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर

आपको बता दें कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है. बर्फबारी के कारण ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. इससे रात के तापमान में और गिरावट आ रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.