किसान नेता एवं हिसार से पार्षद संदीप धीरणवास पर टोलकर्मियों ने किया जानलेवा हमला, वजह जानकर होगी हैरानी

हिसार | हरियाणा के हिसार से किसान नेता संदीप धीरणवास पर हिसार- सिरसा हाईवे पर स्थित लाधड़ी टोल प्लाजा पर हमलें की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि संदीप अग्रोहा से हिसार की तरफ लौट रहे थे और यहां टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से टोल टैक्स के भुगतान को लेकर उनकी बहस हुई थी. संदीप धीरनवास ने अपने आप को किसान नेता बताते हुए टोल टैक्स का भुगतान करने से मना कर दिया जिसके बाद टोल प्लाजा पर स्थित कर्मियों ने उनपर लाठी- डंडों से हमला कर दिया.

Kishan Sandeep Hisar

इस हमले में घायल हुए हिसार के वार्ड नंबर-10 से पार्षद व किसान नेता संदीप धीरणवास को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. किसान नेताओं का कहना है कि टोल टैक्स के भुगतान को लेकर कर्मियों से गहमागहमी हुई थी जिसके बाद संदीप पर बुरी तरह से हमला किया गया है. किसानों का कहना है कि इस टोल प्रबंधन पर अधिकारी पहले भी किसानों के साथ बदतमीजी भरी हरकत करते रहे हैं लेकिन इस बार इन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार- काकिनाडा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन होगी संचालित, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

वहीं, संदीप धीरनवास पर हमलें की खबर सुनते ही आसपास के किसान लाधड़ी टोल प्लाजा पर पहुंच गए हैं और टोल प्रबंधन के खिलाफ रोष जताते हुए नारेबाजी की है. फिलहाल, किसानों ने टोल को फ्री करवा दिया है. किसानों के गुस्से को देखते हुए टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह के गंभीर हालत न पैदा हो.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.