CBSE: आज से 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू, संबंधित स्कूलों के लिए निर्देश जारी

नई दिल्ली | केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रेक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया सोमवार यानि आज 2 जनवरी से शुरू हो रही है. बोर्ड के चैयरमेन निधि छिब्बर ने प्रधानाचार्य को लिखे पत्र में कहा कि बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए दो जनवरी से 14 जनवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन आयोजित करेगा. इनमें प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट तय शेड्यूल के भीतर होगा.

School

कक्षा बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षाओं के संचालन के लिए बोर्ड बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति करेगा. संभावना है कि एक शिक्षक को एक से अधिक स्कूल की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. बोर्ड प्रैक्टिकल के शेड्यूल के दौरान JEE Main भी आयोजित करेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की हवा सुधरी फिर भी साफ हवा से दूर राजधानी, 113 करोड़ में सिर्फ 14 करोड़ रुपये खर्च

परीक्षाओं के लिए तैयार रखें प्रयोगशाला

बोर्ड चैयरमेन ने सभी स्कूलों को इन परीक्षाओं के लिए प्रयोगशाला तैयार रखने के निर्देश दिए हैं. अपने स्कूल के लिए नियुक्त बाहरी परीक्षक से सम्पर्क में रहें और प्रायोगिक परीक्षाओं के संचालन में कार्यक्रम तय करें. सीबीएसई द्वारा दिए गए इस असाइनमेंट को समय पर पूरा करना शिक्षकों के लिए अनिवार्य है.

यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल हों. इन परीक्षाओं में शामिल न होने वाले छात्रों को निर्धारित समय के बाद प्रायोगिक परीक्षाओं में शामिल होने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.