Weather Update: दिल्ली- NCR में फिर लौटेगी शीतलहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड; ऐसे करें बचाव

नई दिल्ली, Weather Update | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली- NCR में एक बार फिर शीतलहर चलने का अंदेशा जताया गया है. इस दौरान हाड कपा देने वाली ठंड से लोगों को जूझना पड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 से 18 जनवरी तक दिल्ली के कई हिस्सों में शीतलहर चलेगी. यह शीतलहर इसी महीने चली शीतलहर जैसी ही होगी और इस दौरान राजधानी में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है.

Sardi Cold Weather 2

यह जनवरी बीते 10 सालों में सबसे ज्यादा शीतलहर चलने वाली जनवरी हो सकती है. इससे पहले 2013 में 6 दिन और 2021 में सात दिन शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला था.

कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 17 और 18 जनवरी को दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि कुछ जगहों पर तो न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है लेकिन इससे नीचे नहीं जाएगा. स्काईमेट के महेश ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी और 23 व 24 जनवरी को दिल्ली में बारिश होने की भी संभावना है.

क्या गिरेगा पारा?

स्काईमेट के अनुसार, 19 जनवरी से एक अन्य वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है. जिसके कारण पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी होगी. जिससे राजधानी दिल्ली में तापमान फिर से तेजी से बढ़ेगा. पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है लेकिन अब पहाड़ों का मौसम साफ हो गया है. इसकी वजह से उत्तर पश्चिमी भारत में उत्तर और उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाएं फिर से बहेंगी. यह ठंडी हवाएं दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चलेंगी. इससे एक बार फिर से हाड कपा देने वाली ठंड का अहसास होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

शीतलहर से कैसे बचें

  • हल्के गर्म कपड़े पहनें और सिर, गर्दन,हाथ व पैरों को ढककर रखें.
  • एक भारी कपड़े की जगह पर कम वजन वाले ज्यादा गर्म कपड़े पहनें.
  • गर्म पानी पिए और बेवजह घर से बाहर न निकलें.
  • सुबह के समय पर खासकर बाहर निकलने से बचें.
  • विटामिन C वाले फल और सब्जियां खाएं तथा साथ ही गर्म पानी पिए.
  • हीटर का प्रयोग कर रहे हैं तो कमरें में पर्याप्त वेंटिलेशन रखें.
  • अगर त्वचा पर खुजली की शिकायत हो रही है तो हल्के गर्म पानी से सेक करें.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.