माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, नई दिल्ली- कटरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

अंबाला | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र सहित हरियाणा व पंजाब से श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए नई दिल्ली से कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें.

Indian Railways Train 2

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर रेलवे के सीनियर अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि नई दिल्ली से कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 से 14 दिसंबर तक किया जाएगा. उन्होंने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 04081, 12 और 13 दिसंबर को रात 11.45 बजे संचालित होकर रात 02.40 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी.

उन्होंने बताया कि इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04082, कटरा रेलवे स्टेशन से 13 व 14 दिसंबर को रात 09.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05.40 बजे अंबाला कैंट स्टेशन और सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. श्री माता वैष्णोदेवी कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं को इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का विशेष तौर पर फायदा पहुंचेगा.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी व उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को स्लीपर और एसी कोच की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.