अंबाला डबल मर्डर में बड़ा खुलासा, गलती से मार दी गोली कोई और था शिकार

अंबाला । प्रदेश की राजधानी से सटे हरियाणा के अंबाला के कालका चौंक पर हुई गेंगवार में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो लोगों की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है. अभी सामने आया है कि हमलावर मीत बाउंसर की हत्या के मामले में आरोपी जीरकपुर निवासी मनी भाटिया व उसके साथी मनीष को मारने आए थे.लेकिन गाड़ी और कपड़ों का रंग एक जैसा होने के कारण हमलावर प्रदीप, राहुल और उसके साथियों पर गोलियां बरसाकर फरार हो गए.

ambala firing news
खुद दविन्द्र बबीहा गैंग के सदस्यों ने वारदात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस खुनी खेल के बारे में बताया और बाकायदा मनी भाटिया और मनीष की फोटो डालकर उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली. यह पोस्ट जेपी बराड़ के फेसबुक पेज से डाली गई थी. हालांकि जब बाद में पता चला कि मरने वाले मौलीजागरा निवासी राहुल और प्रदीप है तो इस पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया गया.

हमलावरों ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आज अंबाला कोर्ट के बाहर जो दो कत्ल हुए हैं, मनीष और मनी का. वह कत्ल हमारे दविंदर बबीहा ग्रुप वाले वीर नीरज चसका जैतो और मन जैतो की ओर से किए गए हैं. उन्होंने कहा कि हमने अपने भाई मीत बाउंसर की मौत का बदला ले लिया है. हालांकि जब मृतकों की पहचान हुई तो तुरंत इस पोस्ट को अकाउंट से हटा दिया गया. जानकारी के मुताबिक मनी भाटिया जीरकपुर का रहने वाला था , जो इन दिनों जमानत पर बाहर हैं. मनी की भी आज अंबाला कोर्ट में पेशी थी और वह पहले ही दिन से हमलावरों के निशाने पर चल रहा था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.