अंबाला | हरियाणा सरकार राज्य में सीवरेज और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने अंबाला के 11 गांवों में नई सीवरेज और पेयजल लाइन बिछाने का फैसला लिया है. इस परियोजना पर लगभग 165 करोड़ रुपए खर्च की जाएंगे. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों मे लंबे समय से चली आ रही जलभराव और गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाना है.
अंबाला के इन इलाकों में बिछाई जाएगी लाइन
इस परियोजना के अनुसार कांवला गांव में नवोदय विद्यालय के पास और नया गांव में 2- 2 MLD के नए STP लगाए जाएंगे. इसी के साथ देवीनगर गांव के पास 60 MLD का नया STP बनेगा. वही अंबाला ड्रेन में आने वाले पानी को देवीनगर में बनने वाले STP से ट्रीटमेंट के बाद साफ कर घग्घर नदी में छोड़ा जाएगा. इस ड्रेन का गंदा पानी सीधा घग्घर नदी में गिरता है, जिससे लोगों को पेयजल की समस्या हो रही है.
जिन कॉलोनियों में सीवर कनेक्शन नहीं है. वहां कनेक्शन किए जाएंगे, क्योंकि नालियों का गंदा पानी नालों में गिर रहा है. इस गंदे पानी को सीधा सीवरेज मैं गिराया जाएगा. इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 गांव मे नए सीवरेज कनेक्शन कराएं जाए, ताकि स्वच्छता अभियान को बढ़ावा मिले.
लोगों की समस्या का होगा समाधान
प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना से के पूरा होने के बाद ग्रामीणों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिल जाएगा, सीवरेज व्यवस्था बेहतर होने से स्वच्छता स्तर में सुधार आएगा. इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा ऑर्डर मिलते ही काम शुरू किया जाएगा और निर्धारित समय सीमा में परियोजना को पूरा किया जाएगा ताकि जल्द से जल्द लोगों की चल रही समस्या का समाधान हो सके.
