हरियाणा के इस कस्बे को मिलेगा नगर पालिका का दर्जा, नए साल पर मुख्यमंत्री करेंगे घोषणा

अंबाला | नए साल के शुभ अवसर पर अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहजादपुर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. बता दें कि यह मुख्यमंत्री नायब सैनी का गृह क्षेत्र हैं और वह इसको नगर पालिका बनाने की घोषणा करने जा रहे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग (ULB) ने भी इस प्रकिया को तेज कर दिया है.

Nayab Singh Saini

मंत्री ने संभाला मोर्चा

मुख्यमंत्री की इस घोषणा को देखते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने खुद इसका मोर्चा संभाल लिया है और इस प्रकिया में जो भी दिक्कतें आ रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है. बता दें शहजादपुर अंबाला जिले का एक कस्बा है जो अंबाला मंडल के अंतर्गत आता है और जिला मुख्यालय से इसकी दूरी 30 किलोमीटर हैं.

वहीं, शहजादपुर को नगर पालिका का दर्जा दिलाने के लिए निकाय विभाग की ओर से आसपास के 6 गांवों से प्रस्ताव मांगा गया है क्योंकि नगर पालिका का दर्जा हासिल करने के लिए 20 हजार से 50 हजार की आबादी की जरूरत होती है. वर्तमान में शहजादपुर में आबादी की संख्या 7,278 है. इसके साथ ही यह जनसंख्या घनत्व और राजस्व स्त्रोतों जैसे अन्य मानदंडों पर भी निर्भर करता है.

TCP के अधीन आता है क्षेत्र

शहजादपुर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TCP) नियंत्रित क्षेत्र हैं जो एक शहरी इकाई के रूप में इसके विकास का संकेत देता है. किसी कस्बे को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए सरकारी अधिसूचना जारी होती है, जिसमें सीमाएं और अन्य विवरण होते हैं. सरकार का कहना है कि शहजादपुर को नगर पालिका का दर्जा मिलने पर प्रशासनिक सुगमता आएगी और विकास कार्यों के लिए ज्यादा फंड जारी होगा.

इस संबंध में प्रकिया जारी है. जल्द ही इस मामले में पत्र जारी किया जाएगा. उससे पहले लोगों से आपत्तियां मांगी जाएगी, जिसको दूर कर मुख्यमंत्री घोषणा करेंगे. अशोक मीणा, महानिदेशक, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.