अंबाला | उत्तर भारत के राज्यों खासतौर पर चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब आदि में घने कोहरे और सर्द मौसम की चुनौती को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक कई ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद्द करने की घोषणा कर दी है. अंबाला डिविजन के सीनियर रेलवे अधिकारी ने बताया कि कोहरे के चलते दृश्यता कम होने, सिग्नलिंग में रूकावट और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.
सुरक्षित संचालन चुनौती से कम नहीं
सीनियर अधिकारी ने बताया कि सर्दी के मौसम में उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरा इतना घना हो जाता है कि रेलवे लाइन पर दृश्यता 20- 30 मीटर तक सीमित रह जाती है. ऐसी स्थिति में ट्रेनों का सुरक्षित संचालन किसी चुनौती से कम नहीं हो जाता है. इसी कारण पहले से ही जोखिम भरे रूटों की पहचान कर इन ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद्द किया गया है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके. उन्होंने बताया कि सभी प्रभावित ट्रेनों की एडवांस बुकिंग हफ्तों पहले ही बंद कर दी गई थी.
रद्द ट्रेनों की सूची पर एक नजर
- ट्रेन नंबर 12207/08, गरीब रथ एक्सप्रेस 9 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द रहेगी. इस ट्रेन के रद्द होने से चंडीगढ़- अमृतसर रूट प्रभावित रहेगा.
- ट्रेन नंबर 14605/06, योगनगरी जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक रद्द रहेगी, जिसके चलते चंडीगढ़- जालंधर- जम्मू रूट प्रभावित रहेगा.
- ट्रेन नंबर 14615/16, लालकुआं- अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी, जिसके चलते अमृतसर- उत्तराखंड रूट प्रभावित रहेगा.
- ट्रेन नंबर 14617/18, जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन 3 दिसंबर से 2 मार्च तक रद्द रहेगी, जिसके चलते पंजाब- उत्तराखंड रूट प्रभावित रहेगा.
- ट्रेन नंबर 14503/04, कालका- श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस ट्रेन 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी, जिसके चलते कालका- कटरा रूट प्रभावित रहेगा.
- ट्रेन नंबर 14505/06, नंगल डैम एक्सप्रेस ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी, जिसके चलते नंगल- अंबाला- दिल्ली रूट प्रभावित रहेगा.
- ट्रेन नंबर 14541/42, अमृतसर- चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी, जिसके चलते अमृतसर- चंडीगढ़ रूट प्रभावित रहेगा.
- ट्रेन नंबर 19611/19614, अमृतसर- अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन 5 दिसंबर से 1 मार्च तक रद्द रहेगी, जिसके चलते अमृतसर- राजस्थान रूट प्रभावित रहेगा.
- ट्रेन नंबर 12317/18, अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन 7 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द रहेगी, जिसके चलते अमृतसर- कोलकाता रूट प्रभावित रहेगा.
- ट्रेन नंबर 12357/58, दुग्र्याना एक्सप्रेस ट्रेन 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी, जिसके चलते अमृतसर- वाराणसी रूट प्रभावित रहेगा.
- ट्रेन नंबर 14681/82, इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 1 दिसंबर से 1 मार्च तक रद्द रहेगी, जिसके चलते जालंधर- नई दिल्ली रूट प्रभावित रहेगा.
