नवरात्र पर माता बाला सुंदरी श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अंबाला से त्रिलोकपुर के लिए चलेगी स्पेशल बसें; नोट करें टाइमिंग

अंबाला | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराकर आमजन को बड़ी राहत प्रदान की जा रही है. वहीं, अब राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लगने वाले मेलों के लिए भी सीधी बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत प्रदान की जा रही है.

Haryana Roadways

माता बाला सुंदरी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

अंबाला रोडवेज डिपो द्वारा चैत्र नवरात्र पर माता बाला सुंदरी के श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देते हुए अंबाला और नारायणगढ़ बस स्टैंड से सिरमौर स्थित प्रसिद्ध त्रिलोकपुर धाम तक स्पेशल बसें संचालित करने का फैसला लिया है. 19 मार्च से शुरू हो रहें नवरात्र के दौरान 15 दिनों तक यह बसें श्रद्धालुओं को माता बाला सुंदरी के दर्शन कराएगी.

धार्मिक मान्यता है कि त्रिलोकपुर स्थित माता बाला सुंदरी के मंदिर की गिनती प्राचीन और सिद्ध शक्तिपीठों में होती है. नवरात्र के दिनों में यहां विशाल मेला लगता है जिसमें दर्शन के लिए सिर्फ अंबाला से ही नहीं बल्कि हरियाणा के विभिन्न हिस्सों और पंजाब व राजस्थान से लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करते हैं. ऐसे में इस रूट पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ और श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोडवेज विभाग द्वारा हर साल स्पेशल बसें संचालित की जाती है.

यह भी पढ़े -  हेरिटेज नियमों ने रोकी रफ्तार, शिमला रेलवे स्टेशन का मेकओवर फिलहाल रद्द

यह रहेगी टाइमिंग

नारायणगढ़ रोडवेज सब- डिपो के डीआई जसबीर सिंह ने बताया कि परमिट के लिए महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया है. परमिट मिलते ही बसों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी जाएगी. नारायणगढ़ बस स्टैंड से सुबह 6 बजे से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा. इसके बाद, श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बस की सीटें फुल होने पर बस को रवाना कर दिया जाएगा. इसके साथ ही, अंबाला शहर से भी त्रिलोकपुर के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.