हरियाणा के गब्बर का फिर दिखा निराला अंदाज, अस्पताल के बिस्तर पर कर डाली प्रेस कॉन्फ्रेंस

अंबाला | हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज जिन्हें गब्बर के नाम से जाना जाता है वो एक बार फिर अपने दबंग स्टाइल की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. जब कोई नेता प्रेस कांफ्रेंस करता है तो जगह का चुनाव किया जाता है और नेता जी को टेंशन भी रहती है कि पत्रकार साथी पता नहीं कैसे सवाल पुछ लें लेकिन गृहमंत्री अनिल विज उर्फ गब्बर इन सब बातों से बेफिक्र रहते हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए किसी होटल या आफिस की जरूरत नहीं बल्कि डेंटल चेयर पर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देते हैं.

anil vij

ट्रीटमेंट के लिए गए थे गब्बर

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट स्थित सिविल अस्पताल में अपने दांतों का ट्रीटमेंट करवाने पहुंचे थे. मीडियाकर्मियों को इसकी भनक लगी तो वो भी सिविल अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल जाकर देखा तो हरियाणा के ‘गब्बर’ कहे जाने वाले विज गले में हरा ऐप्रन पहने अपना दांत निकलवाने के लिए डेंटल चेयर पर बैठे थे. मीडियाकर्मियों ने विज ने डेंटल चेयर पर ही घेर लिया. बस फिर क्या था, यहां डाक्टर अपना इलाज करने में जुटे थे और विज साहब मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते रहे.

विज ने अस्पताल में निपटाए काम

बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज 2021 में भी इसी दबंग स्टाइल की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं. उन्हें सांस लेने में तकलीफ़ होने पर दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था. यहां पर उन्होंने बिस्तर पर ही अपने विभाग से संबंधित कामकाज निपटाए थे. इससे पहले पीजीआई चंडीगढ़ में एडमिट रहने के दौरान भी उन्होंने बिस्तर पर ही फाइलों को निपटाया था.

गब्बर के नाम से मशहूर हैं विज

स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज की गिनती हरियाणा बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती है. अपने बेबाक अंदाज की वजह से उन्हें हरियाणा में गब्बर के नाम से जाना जाता है. कही पर भी उन्हें किसी विभाग में लापरवाही नजर आती है तो अफसरों को धमकाने से भी अनिल विज गुरेज नहीं करते हैं. प्रदेश की अफसरशाही के बीच गब्बर का खौफ हमेशा बना रहता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.