अंबाला | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि जम्मू मेल एक्सप्रेस ट्रेन का 6 दिसंबर को अंबाला- दिल्ली रूट पर संचालन रद्द रहेगा. दिल्ली रेल मंडल ने गाजियाबाद यार्ड में 6 दिसंबर को विभिन्न कार्यों व यातायात ब्लॉक के चलते जम्मू मेल एक्सप्रेस को रूट डायवर्ट से संचालित करने का फैसला लिया है. जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन को भी गाजियाबाद स्टेशन पर 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी. ऐसे में रूट डायवर्ट और लेट लतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 6 दिसंबर को गाजियाबाद यार्ड में होने वाले विभिन्न कार्यों के चलते यातायात ब्लॉक रहेगा और इस वजह से दिल्ली, UP और पंजाब रूट की विभिन्न 13 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा. तीन ट्रेनों को रूट डायवर्ट से चलाया जाएगा.
रूट डायवर्ट से चलेगी जम्मू मेल
4 ट्रेनों को बीच रास्ते के स्टेशनों पर रोककर देरी से चलाया जाएगा. ऐसे में कटरा से सोनीपत के रास्ते सफदरजंग जाने वाली ट्रेन नंबर 20434, जम्मू मेल एक्सप्रेस ट्रेन का रूट डायवर्ट कर अंबाला से सहारनपुर, मेरठ के रास्ते खजुराहो परिचालन किया जाएगा. इस ट्रेन का सोनीपत सहित कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, समालखा, नरेला, आदर्श नगर, सब्जी मंडी और दिल्ली जंक्शन तक संचालन रद्द रहेगा.
यहां होगा ठहराव
जम्मू मेल एक्सप्रेस ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 2.17 बजे ठहराव निर्धारित हैं. जम्मूतवी एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 5.12 बजे ठहराव निर्धारित है. इसके अलावा, जम्मूतवी से टाटानगर जंक्शन जाने वाली ट्रेन नंबर 18102, जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन का 6 दिसंबर को गाजियाबाद स्टेशन पर आधा घंटा रोककर संचालित किया जाएगा.
