जजपा ने भी दिए किसान आंदोलन में शामिल होने के संकेत

अम्बाला I  कृषि बिल से नाराज होकर किसान आये दिन आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी हर मांग को पूरा कर रही है है. इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार किसानो को एम एस पी भी मिलेगा और मंडी में अपनी फसल भी बेचेंगे.

Webp.net compress image 8

अगर किसानो के एम एस पी में कोई कमी हुयी तो जजपा भी किसान आंदोलन में शामिल हो जाएगी. उन्होंने यह तक कह दिया कि जब तक किसानो कि माँगें पूरी हो रही हैं तब तक ही दुश्यंत चौटाला उप मुखयमंत्री के पद पर हैं जिस दिन किसानो कि माँगें पूरी नहीं हुयी उसी दिन दुश्यंत चौटाला को अपने पद से इस्तीफ़ा देना होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में आरक्षण पर बड़ा फैसला, बाहर की महिलाओं के लिए बंद हुआ रास्ता

दिग्विजय चौटाला जजपा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में आये और रक्तदान किया. इसके अलावा उन्होंने पीपली में किसानो पर हुए लाठीचार्ज पर कहा कि यह बहुत गलत हुआ किसानो के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जजपा हमेशा किसानो का साथ देगी और जब भी किसानो को उनकी जरुरत होगी जजपा उनके साथ होगी.

उन्होंने बताया कि विरोध आंदोलन में काले झंडे लेकर खड़े होने वाले कांग्रेस पार्टी के लोग हैं किसान ऐसे विरोध नहीं जताते , किसानो की आड़ में कांग्रेस पार्टी अपना विरोध जता रही है |

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts