Breaking News: अंबाला में बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

अंबाला । हरियाणा में अपराधियों के हौंसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. प्रदेश में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

ambala firing news

ताज़ा घटनाक्रम प्रदेश की राजधानी से सटे अंबाला जिले से है. यहां कालका चौंक पर बदमाशों ने सरेआम एक कार पर फायरिंग करते हुए दो व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हमलावर चंडीगढ़ नंबर की कार में सवार होकर आए थे. बदमाशों ने कार के आगे कार लगाकर अंधाधुंध फायरिंग की है. फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  अंबाला को जल्द मिलेगी जाम से आजादी, 90 फीसदी पूरा हुआ 691 करोड़ का रिंग रोड प्रोजेक्ट
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.