बुरी तरह पीटती थी मां, किशोर बेटे ने कर दिया यह काम

अंबाला । पुलिस ने मां के खिलाफ किशोर बेटे से मारपीट करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है. बेटे को उसकी बहन को सौंप दिया गया है. पुलिस जल्द ही आरोपी मां के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी. आपको बता दें कि बाल कल्याण समिति को शिकायत दी गई थी कि पंजोला गांव की एक महिला अपने किशोर बेटे को बुरी तरह मारती पिटती है.

sad boy

शिकायत में कहा गया था कि बेटे के पिता की मृत्यु के पश्चात बेटे पर जुल्म हो रहे हैं. इसी आधार पर बाल कल्याण समिति ने जांच आरंभ की. बकायदा किशोर बेटे की काउंसलिंग भी करवाई गई. काउंसलिंग में बेटे ने बताया कि उसकी मां उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करती हैं. उसने साफ साफ कह दिया कि अब उसे अपनी मां के साथ नहीं रहना. इसके बाद मामला समिति की अध्यक्षा के पास पहुंचा. जांच पूर्ण होने के पश्चात आरोपी मां के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया गया. अब किशोर को उसकी बहन को सौंप दिया गया है. उसकी बहन पड़ोस के गांव में ही रहती है.

यह भी पढ़े -  अंबाला पुलिस का ट्रैफिक अलर्ट, शंभू बॉर्डर बंद; इन वैकल्पिक रास्तों से करें सफर
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts