अंबाला शहर में लड़कियों के लिए फ़्री मार्शल आर्ट्स क्लास का किया आयोजन, जाने

अंबाला | रविवार को अंबाला शहर के चड्ढा पैलेस में रोनिन डोजो स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के द्वारा लड़कियों के लिए फ़्री मार्शल आर्ट्स क्लास का आयोजन स्वात एसोसिएशन इंडिया के तत्वधान में किया गया. जिसमे 20 खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट्स की बारीकियां व आत्मरक्षा के गुर सीखे.

ronin dojo school

स्वात इंडिया के कोच नितिन तोमर व डोजो के सीनियर खिलाड़ी धर्मेन्द्र सिंह ओर वैभव सैनी ने लड़कियों को स्वात फ्रेंच किक बॉक्सिंग के बारे में जानकारी दी गई. वहीं आज के माहौल के हिसाब से उन्हें हाथो को पकड़ व बालों को पकड़ से अपने बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई ताकि विषम परिस्थितियों में वह घबराने की बजाए उनका हिम्मत से सामना कर सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सुरेंद्र ने तैयार की अनोखी घड़ी जो बताएगी 29 देशों का समय, जानें कैसे करेगी काम

रोनिन डोजो के कोच नितिन तोमर ने कहा उनका लक्ष्य है अंबाला की ज़्यादा से ज़्यादा लड़कियों को मार्शल आर्ट्स के बारे में जानकारी देना. ताकि हमारे शहर की लड़कियों और मजबूत व शाशक्त बन सके.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts