भारतीय रेलवे ने योग्यता में दी बड़ी राहत, 12वीं पास उम्मीदवार भी बन पाएंगे एसी कोच अटेंडेंट

अंबाला | भारतीय रेलवे (Indian Railways) की तरफ से ट्रेनों के एसी कोचों में सेवाओं को और बेहतर बनाने और स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए योग्यता मानकों में बड़ा चेंज किया गया है. रेलवे बोर्ड की तरफ से एक नया आदेश जारी किया गया है. बोर्ड द्वारा जारी नए आदेश के मुताबिक अब एसी कोच अटेंडेंट बनने के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य रहेगा.

Train Ac Coach Railway

अब 12वीं पास उम्मीदवार एसी कोच अटेंडेंट बन सकते हैं. इससे पहले इसके लिए आईटीआई पास की अनिवार्यता थी. इस वजह से स्टाफ चयन में परेशानियां आ रही थी. इस समस्या के हल के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है.

युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के मौके

रेलवे की तरफ से जारी लेटर के मुताबिक उम्मीदवार कम से कम 12 वीं कक्षा पास हो. इसी तरह तकनीकी कौशल के अंतर्गत अटेंडेंट को सेमी- स्किल्ड केटेगरी में रखा जाएगा. स्पेशल ट्रेनिंग के तहत स्टाफ को कोच की छोटी- मोटी मरम्मत के कामों में प्रशिक्षित होना चाहिए ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों की तकनीकी शिकायतों का मौके पर ही समाधान हो पाए. अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने जानकारी दी कि इस बदलाव से न सिर्फ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि ट्रेनों में ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सेवाओं की गुणवत्ता भी सुधरेगी.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

सुपरवाइजर की भूमिका निभाएंगे अटेंडेंट

रेलवे बोर्ड की तरफ से जो प्रावधान संशोधित किए गए हैं उनके अनुसार कोच अटेंडेंट अब सिर्फ सहायक के रूप में काम नहीं करेंगे बल्कि उन्हें अपने आवंटित कोच के लिए सुपरवाइजर की जिम्मेदारी भी अदा करनी होगी. बोर्ड ने क्लियर किया है कि उत्तर रेलवे ने आईटीआई योग्य उम्मीदवारों की कमी का मुद्दा प्रस्तुत किया था. इसके बाद यह सुधार जारी किया गया है. ऐसे में अब 12वीं पास उम्मीदवार भी एसी कोच अटेंडेंट बना पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.