स्कूल वैन और ट्रैक्टर ट्राली के बीच हुई टक्कर, सात अध्यापिकाए हुई घायल, ड्राइवर की मौके पर मौत

अंबाला | अंबाला छावनी से केसरी व हलदरी के सरकारी स्कूलों  की अध्यापकाओ को ले जा  रही, इको वेन एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई. बता दें कि इस हादसे में वैन के ड्राइवर अशोक छाबड़ा की मौके पर ही मौत हो गई. सात अध्यापिकाए घायल हो गई, जिनमें से तीन की हालत काफी गंभीर बनी हुई है.

ACCIDENT IMAGE

अंबाला में हुई वैन और ट्रैक्टर की टक्कर 

तीनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. ईको वैन का ड्राइवर रोजाना अध्यापिकाओ को स्कूल छोड़ने व लेने जाता था. गुरुवार को वैन में अध्यापिका मनजीत कौर,मीरा, सुषमा, पिंकी, ज्योति , पूनम व ममता सवार थी. शाहपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने वैन को टक्कर मार दी. इस हादसे की वजह से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 7 अध्यापिकाए गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. तीन की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. हादसे के बाद ट्रैक्टर का मालिक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़े -  अंबाला पुलिस का ट्रैफिक अलर्ट, शंभू बॉर्डर बंद; इन वैकल्पिक रास्तों से करें सफर
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.