अंबाला | श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि गुरूद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक ऐतिहासिक शहीदी जोड़ मेले का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए स्पेशल ट्रेनें संचालित करने की योजना बनाई है ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन आरामदायक हो सकें.
अंबाला से चलेगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे प्रशासन द्वारा फतेहगढ़ साहिब में आयोजित होने वाले शहीदी जोड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए विशेष अनारक्षित ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है. उन्होंने बताया कि 24 से 31 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 04501/ 02, अंबाला कैंट- नंगल डैम- अंबाला कैंट का संचालन दोनों दिशाओं में किया जाएगा- नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक, अंबाला डिविजन
सफर होगा आसान
वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ये ट्रेनें पूरी तरह से अनारक्षित होगी. इससे मेले में जाने वाली संगत को टिकट की उपलब्धता को लेकर परेशानी नहीं होगी. इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से शहीदी जोड़ मेले में आवाजाही करने वाली संगत को राहत पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं और ऐसे खास मौकों पर हर साल स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाती है.
