हरियाणा सरकार के मंत्री गब्बर के इलाके को गंदगी व जलभराव से मिलेगा छुटकारा, 58 करोड़ से बिछेगा स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम

अंबाला | हरियाणा सरकार में बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने अंबाला कैंट की तस्वीर बदलने के लिए एक बड़ी परियोजना का खाका तैयार कर लिया है. उन्होंने बताया कि स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत अब पूरे अंबाला कैंट में जल निकासी व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाया जाएगा.

City Shahar Town

गंदगी व जलभराव से मिलेगा छुटकारा

बिजली मंत्री विज ने बताया कि सदर क्षेत्र में इस सिस्टम की सफलता के बाद अब शेष अंबाला कैंट क्षेत्र में 89 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी जिससे खुली नालियों की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी. उन्होंने अपने आवास पर जनस्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर इस प्रोजेक्ट की समीक्षा के बाद बताया कि पहले चरण के लिए 58 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है.

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने से कॉलोनियों में अभूतपूर्व परिवर्तन आएगा. खुली नालियों को बंद कर पाइपलाइन डाली जाएगी जिससे न केवल जल निकासी बेहतर होगी बल्कि लोगों को गंदगी और मक्खी- मच्छरों से भी राहत मिलेगी. मुख्य सेंट्रल नाले के भूमिगत होने से क्षेत्र में साफ-सफाई के स्तर में सुधार देखने को मिलेगा.

दो चरणों में पूरा होगा काम

पहले चरण में जिन क्षेत्रों को कवर किया जाएगा उनमें बीसी बाजार, लालकुर्ती, आउटर लार्ज रोड (बिजली बोर्ड से एसडी विद्या स्कूल तक), ट्रिब्यून कॉलोनी, गोविंद नगर, हाउसिंग बोर्ड, सुभाष कॉलोनी और कस्तूरबा कॉलोनी शामिल हैं. दूसरे चरण में जगाधरी रोड के दूसरी तरफ महेश नगर से लेकर अंतिम छोर पर स्थित डिफेंस कॉलोनी तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी. इसकी विभागीय योजना तैयार है. जल्द ही, सरकार से मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.