होली पर्व पर घर जाने की टेंशन हुई खत्म, इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; फटाफट देखें पूरा शेड्यूल

अंबाला | होली पर्व पर घर पहुंचने की डगर आसान होने जा रही है. त्यौहारों पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. रेलवे प्रशासन द्वारा इस पर्व को देखते हुए 3 स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है.

Indian Railways Train 1

अमृतसर- बढ़नी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 05005, बढ़नी से 4- 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:12 बजे अंबाला कैंट और सुबह साढ़े 9 बजे अमृतसर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05006, अमृतसर से 5- 26 मार्च तक प्रत्येक वीरवार को दोपहर 12.45 बजे रवाना होकर शाम 4.40 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 8.15 बजे बढ़नी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन ट्रेन दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर- जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़ावल, गोंडा, बलरामपुर व तुलसीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

अंबाला कैंट- मऊ स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 05301, का संचालन से 5- 26 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा. ट्रेन मऊ जंक्शन से सुबह 4 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन रात साढ़े 12 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05302 का संचालन 6- 27 मार्च तक किया जाएगा.

अंबाला कैंट से ट्रेन रात 1.40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात 11 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन बेल्थरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत व पानीपत रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

कटिहार- अमृतसर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 05735/36, कटिहार-अमृतसर-कटिहार के संचालन का फैसला किया है। कटिहार से ट्रेन नंबर 05735 का संचालन 18 फरवरी से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को रात 9 बजे संचालित होकर तीसरे दिन सुबह 9.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में अमृतसर से ट्रेन नंबर 05736, 20 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1:25 रवाना होकर तीसरे दिन रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बक्सर, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला, छावनी राजपुरा, ढंडारी कलां (लुधियाना), जालंधर व्यास स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.