श्री माता वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ेगी परेशानी, 2 जून तक रद्द ट्रेनों की सूची आई सामने

अंबाला | माता वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ने वाली है. रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जम्मू मंडल में कठुआ- माधोपुर (पंजाब) स्टेशनों के मध्य स्थित पुल नंबर- 17 पर तकनीकी समस्या के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया था जबकि कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई थी. अब इन ट्रेनों को रद्द करने की अवधि को अगले आदेशों तक बढ़ा दिया गया है.

Train Cancelled

वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि तकनीकी कारणों से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहेगी. ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी हासिल कर लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

प्रभावित ट्रेनों की सूची

  • शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- भावनगर टर्मिनस ट्रेन 1 जून तक रद्द रहेगी.
  • साबरमती- श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा ट्रेन जो 31 मई तक साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह अमृतसर तक ही संचालित होगी. इस दौरान यह ट्रेन अमृतसर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा- साबरमती ट्रेन 2 जून तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा के स्थान पर अमृतसर से ही संचालित होगी. यह ट्रेन जम्मूतवी से अमृतसर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  • साबरमती- जम्मूतवी ट्रेन जो 30 मई तक साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी. इस अवधि में यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से जम्मूतवी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  • जम्मूतवी- साबरमती ट्रेन 1 जून तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी. यह ट्रेन जम्मूतवी से फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.