शर्मनाक: अंबाला में नाबालिग छात्रा से रेप कर रहा था ट्यूशन टीचर, ऐसे हुआ खुलासा

अंबाला | हरियाणा के अंबाला मे गुरु औऱ शिष्य के रिश्ते कों कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि एक 14 वर्षीय लड़की को ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.

Rape

जानिए घटना के बारे में 

जब नाबालिक लड़की ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को की. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार किया औऱ न्यायालय में पेश करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लड़की के घर के पास ही रहता है.

पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपने माता-पिता से पेट में दर्द होने की बात कही, उसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया. चिकित्सा जांच के दौरान पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है. उन्होंने बताया कि लड़की 2 महीने से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी. लेकिन पिछले दो दिनों से उसने ट्यूशन जाना बंद कर दिया. जिसको लेकर घर वालों को कुछ संदेह हुआ. जब इस बारे में घर वालों को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में करवाई.

यह भी पढ़े -  हेरिटेज नियमों ने रोकी रफ्तार, शिमला रेलवे स्टेशन का मेकओवर फिलहाल रद्द
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.