अंबाला । इस समय उतरी हरियाणा मे सक्रिय बादल मौजूद है. उसकी वजह से आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के अंबाला,कुरुक्षेत्र,करनाल, यमुनानगर पंचकूला और सटे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरपुर,बिजनौर के हिस्सों में 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवाई चल सकती है. साथी इन जिलों में बारिश होने की भी संभावना है.
मौसम में परिवर्तन से बारिश आने की संभावना
सक्रिय बादल होने की स्थिति में एक-दो स्थानों पर तो ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना बन रही है. इस दौरान बादलों के जोरदार गरज और बिजली गिरने जैसी गतिविधियां भी संभव है. इस बारिश के कारण हरियाणा के कुछ हिस्सों में ठंड बढ़ेगी. जिसकी वजह से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
