रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, अब इस रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव करेगी जयपुर- हिसार ट्रेन; देखें टाइमिंग

भिवानी | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने हिसार- जयपुर ट्रेन का बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने का फैसला लिया है. बवानीखेड़ा स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव की शुरुआत 4 जून यानि कल से हो रही है. इस स्टेशन पर जयपुर- हिसार ट्रेन 2 मिनट के लिए ठहराव करेगी.

Train Railways

यात्रियों को करना पड़ता था अतिरिक्त सफर

बवानीखेड़ा से जयपुर जाने वाले यात्रियों को हिसार- जयपुर ट्रेन में सवार होने के लिए किसी अन्य ट्रेन या फिर वाहनों के जरिए भिवानी रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था. यात्रियों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए रेलवे ने अब हिसार- जयपुर प्रतिदिन ट्रेन का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक बवानीखेड़ा स्टेशन पर ठहराव करने का फैसला लिया है.

ट्रेन नंबर 14716, जयपुर- हिसार ट्रेन 4 जून को जयपुर से रवाना होकर दोपहर 02.11 बजे बवानीखेड़ा स्टेशन पर ठहराव करेगी. यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 02.13 बजे रवाना होते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए सफर करेगी.

यह भी पढ़े -  LPG सिलेंडर हुआ महंगा, अब गैस भरवाने के लिए देने होंगे 944 रुपये

इन स्टेशनों पर संचालन समय में बदलाव

रेलवे द्वारा जयपुर- हिसार ट्रेन का हांसी व सातरोड स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है, जिस कारण ट्रेन 7 मिनट की देरी से पहुंचेगी. यह ट्रेन बीच रास्ते हांसी स्टेशन पर संचालन समय 2.21 बजे आगमन व 2.23 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 2.28 बजे आगमन व 2.30 बजे प्रस्थान एवं सातरोड स्टेशन पर संचालन समय 2.35 बजे आगमन व 2.37 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 2.42 बजे आगमन व 2.44 बजे प्रस्थान करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.