भिवानी | हरियाणा में राजस्थान जाने वाले रेलयात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक अच्छी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि भिवानी से ढेहर का बालाजी जाने वाली ट्रेन कल से फिर पटरी पर लौट रही है. बता दें कि रेलवे ने ट्रैक पर मरम्मत कार्य और अंडर रेलवे ब्रिज के निर्माण के चलते इस ट्रेन को एक सप्ताह के लिए रद्द कर दिया था लेकिन अब दोबारा से इस ट्रेन के संचालन को लेकर खुशखबरी सामने आ चुकी है.

यात्रियों को पहुंचेगी राहत
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि भिवानी से ढेहर का बालाजी जाने वाली ट्रेन कल से फिर पटरी पर दौड़ेगी. मरम्मत व निर्माण कार्य के चलते इस ट्रेन को एक सप्ताह तक रद्द किया गया था. इस ट्रेन के संचालन से राजस्थान में धार्मिक स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.
संचालन शुरू
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 14705, भिवानी से ढेहर का बालाजी व ट्रेन नंबर 14706, ढेहर का बालाजी से भिवानी ट्रेन को रेलवे की ओर से ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते 10 दिनों तक रद्द किया गया था. दोनों ट्रेनें 20- 29 अगस्त तक रद्द रही थी. अब काम पूरा होने पर इस ट्रेन का संचालन फिर से शुरू हो रहा है. 30 अगस्त यानि कल से दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी.