हरियाणा: NEET परीक्षा में मजदूर की बेटी अंजलि ने लिखी सफलता की नई कहानी, गरीबी को मात देकर पाई कामयाबी

भिवानी | हरियाणा की युवा प्रतिभा अपनी मेहनत और लगन की बदौलत सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है. इसी कड़ी में भिवानी शहर में रहने वाली एक साधारण गरीब की बेटी अंजलि ने NEET UG 2025 परीक्षा परिणाम में आल इंडिया में 4249वीं रैंक प्राप्त कर ना केवल परिजनों, बल्कि जिले का नाम रोशन कर दिया है.

Bhiwani Anjali

एक मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंजलि ने सीमित संसाधनों और कमजोर आर्थिक स्थिति से संघर्ष करते हुए यह साबित कर दिया है कि यदि आपके इरादे मजबूत हैं तो बड़ी से बड़ी बाधा को दूर करते हुए सफलता हासिल की जा सकती है.

समाज ने किया सम्मानित

NEET UG 2025 परीक्षा परिणाम में देश भर में 4249 और BC- A कैटेगरी में 1609वां रैंक हासिल करने वाली अंजलि का प्रजापति समाज से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने घर जाकर फूल- मालाओं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि अंजलि से प्रेरित होकर समाज की अन्य बेटियां भी आगे बढ़ेगी और इसी तरह कामयाबी हासिल कर समाज को गौरवान्वित करने का काम करेगी.

अंजलि ने कहीं यह बातें

अंजलि ने बताया कि आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद भी मेरे पिता ने मेरे लिए पढ़ाई पर खर्चे करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने भी कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ पढ़ाई जारी रखी और NEET जैसी परीक्षा में सफलता हासिल कर उनका गौरव बढ़ाने का काम किया है.

उन्होंने बताया कि यदि हौसले बुलंद हो तो हालात चाहे जैसे भी हों, संघर्ष करने वालों को एक दिन सफलता अवश्य मिलती है. अंजलि ने बताया कि अब उनका सपना डाक्टर बनकर समाज की सेवा करना हैं. खासकर उन लोगों की जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और पैसों के अभाव में अच्छा इलाज नहीं करवा पाते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.