हरियाणा में रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, विभिन्न तारीखों पर रद्द रहेगी 8 ट्रेनें

भिवानी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. अन्यथा, बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के रेवाड़ी- काठूवास रेलखंड में काठूवास स्टेशन यार्ड में दोहरीकरण के लिए तकनीकी काम शुरू हो चुका है, जिसके चलते विभिन्न तारीखों पर 8 ट्रेनें रद्द रहेगी.

Train Cancelled

रद्द रहेगी यह ट्रेनें

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि भिवानी- ढेहर का बालाजी- भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन 30 अप्रैल से 18 मई तक रद्द रहेगी. इसके अलावा, जयपुर- भिवानी स्पेशल रेलसेवा 30 अप्रैल यानि कल के दिन रद्द रहेगी.

बढ़ेगी लोगों की परेशानी

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि फुलेरा- रेवाड़ी रेलसेवा 30 अप्रैल से 18 मई तक रद्द रहेगी. वहीं, रेवाड़ी- फुलेरा ट्रेन भी 30 अप्रैल से 18 मई तक रद्द रहेगी. इनके अलावा रेवाड़ी- हिसार रेलसेवा 11 मई से 18 मई तक और हिसार- रेवाड़ी रेलसेवा 12 मई से 19 मई तक रद्द रहेगी. अब लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए या तो अपने ट्रेवल की डेट को बढ़ानी होगी या फिर दूसरे रुट का इस्तेमाल कर पहुंचना होगा।

यह भी पढ़े -  KV Rewari Jobs: रेवाड़ी में निकली विभिन्न पदों पर वैकेंसी, आप भी करें अप्लाई
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.