बढ़ती महंगाई के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खुश हुए ग्राहक

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. इन दिनों सोने और चांदी दोनों की कीमतों में ही जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. मध्य पूर्व में तनाव कम होने के संकेतो के बीच निवेशको की सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर पड़ती जा रही है जिस वजह से दोनों धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आज हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Gold Silver Jwellery

सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट

एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है, कीमतों में 4.21% या तकरीबन 9474 रुपए की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. इसके बाद, कीमत 2 लाख 15 रुपये किलोग्राम पर आ गई है.

सोने की कीमतों की बात की जाए, तो उसमें भी 1.77% तक की गिरावट दर्ज की गई है जिसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 136800 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. मार्च 2026 से ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. अगर आप भी हाल फिलहाल में इनमें निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपके पास शानदार मौका है क्योंकि कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है.

ग्राहकों के लिए अच्छी खबर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार चौथे सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. मार्च के दौरान कीमते 12% से लेकर 17 परसेंट तक टूटी है. विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा माहौल में निवेशको का भरोसा काफी कमजोर हुआ है, जिससे लगातार बिकवाली का दबाव भी बना हुआ है. मौजूदा समय में सोने की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से 20 से 25 परसेंट तक नीचे गिर चुकी है.

क्यों कम हो रही कीमतें?

चांदी की कीमतों में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे निवेशको भी अच्छा खासा नुकसान हुआ है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का माना जाता है परंतु आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. जब भी आप सोने और चांदी में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले ले, क्योंकि इनकी कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिलता है.

मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण सोना अन्य देशों के लिए महंगा हो गया है जिससे इसकी मांग काफी कमजोर पड़ रही है इसी के साथ कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई का दबाव काफी तेजी से बढ़ रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.