नई दिल्ली, Today Petrol Diesel Price | इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी हलचल दिखाई दे रही है. कच्चे तेल की कीमतों में कमी का दौर भी जारी है. इसके बावजूद भी भारत सरकार की तरफ से अभी भी तेल की कीमतों में किसी प्रकार का कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
पेट्रोल और डीजल की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी कमी दर्ज की जा रही है. ऐसे में भारत में भी लोग उम्मीद जाता रहे हैं कि जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाए. हालांकि, अभी तक इसको लेकर ऑफीशियली कोई भी अपडेट शेयर नहीं की गई है. पिछले काफी समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. वह समान ही बनी हुई है.
देखिए नई कीमतें
आज देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई. एक दिन पहले की कीमत की बात की जाए, तो वह भी समान ही थी. पेट्रोल की कीमत की बात की जाए, तो वह भी 94.77 रुपए के आसपास बनी हुई है. हर दिन सुबह 6:00 पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव कर दिया जाता है. पिछले कुछ समय से कीमतों में किसी प्रकार का कोई भी संशोधन नहीं हुआ है.
अगर आप भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में हर दिन जानकारी चाहते हैं, तो आप ऑफिशल वेबसाइट के जरिए भी आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं या फिर आप कंपनी के नंबर पर मैसेज भेज कर भी आप इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.
