2 साल में 227 फीसदी तक चढ़ा कंपनी का शेयर, इस महीने मिला शानदार रिटर्न

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आई है. इन दिनों वेदांता लिमिटेड के शेयर्स की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आज की इस खबर में हम आपको शेयर की कीमतों में आई तेजी और इस कंपनी के बारे में भी डिटेल जानकारी प्रोवाइड करवाने वाले हैं.

Share Market 2

1 मई रखी गई रिकॉर्ड डेट

वेदांता लिमिटेड के शेयर्स की कीमत में आई तेजी ने सभी इन्वेस्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. हाल ही में कंपनी ने करीब 794. 90 रुपए के नए ऑल टाइम हाई प्राइस को पार कर लिया है जो 3% तक की तेजी को भी दर्शाता है. शेयर की कीमतों में आई इस तेजी का बड़ा कारण कंपनी का डिमर्जर प्लान है जिसके लिए 1 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट भी फाइनल किया गया है. इस रिकॉर्ड डेट पर जिन भी इन्वेस्टर्स का नाम कंपनी की बुक में होगा उन्हें 1:1 के अनुपात में बेनिफिट मिलने वाला है.

इस महीने 21 फीसदी तक बढी कीमत

साल 2026 अप्रैल महीने में कंपनी के परफॉर्मेंस के बारे में बातचीत की जाए, तो शेयर की कीमतों में तकरीबन 21% से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली है जबकि पूरे साल में अब तक कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 30% तक की बढ़ोतरी हुई है.

खास बात यह है कि बीएसई सेंसेक्स इस दौरान गिरावट में रहा है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. एक और बड़ा फैक्टर कीमतों में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह माना जा रहा है, जो कंपनी के बिजनेस को सीधा-सीधा लाभ पहुंचा रहा है. यह अहम फैक्टर एल्युमिनियम के बढ़ते प्राइस है.

यह भी पढ़े -  ग्राहक हुए खुश, अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम; यहां देखें आज के नए रेट

इस वजह से बढ़ रहे प्राइस

ग्लोबल मार्केट में सप्लाई की कमी और जियो पोलिटिकल तनाव के चलते एल्युमिनियम की कीमत मजबूत बनी हुई है, जिससे वेदांता की कमाई और मार्जिन बढ़ने की उम्मीद भी दिखाई दे रही है. पिछले 31 महीनों में यानी कि जब से डिमर्जर की घोषणा हुई है तब से यह शेयर 227 परसेंट तक चढ़ गया है. 1 मई को निवेशकों को 1:1 में कंपनी के शेयर्स भी मिलेंगे, जिससे वैल्यू अनब्लॉकिंग की उम्मीद भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. अगर आप भी हाल फिलहाल में किसी ऐसी ही कंपनी की तलाश कर रहे थे जिसमें निवेश करके आपको शानदार रिटर्न मिले, तो यह आपके लिए बेहतरीन चॉइस साबित हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.