नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. एमसीएक्स पर सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में एक परसेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. सोने की कीमतों में 1500 रुपये तक की गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 53030 प्रति 10 ग्राम पर व्यापार कर रही है. वहीं, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो उसमें भी 5000 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
पिछले सत्र में जहां 10 ग्राम सोने की कीमत 154609 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, चांदी भी 3.8 परसेंट की मजबूर बढ़त के बाद 258079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. गोल्ड फ्यूचर एक परसेंट गिरकर 4829.40 प्रति ओस पर आ गया है. सपोर्ट सिल्वर के बारे में बातचीत की जाए तो इसमें भी 0.5% तक की गिरावट दर्ज की गई है जिसके बाद यह 80.36 डॉलर प्रति ओस पर आ गई है. इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, इसके पीछे की वह बड़ी वजह डॉलर इंडेक्स का मजबूत होना माना जा रहा है.
इस वजह से हो रहा बदलाव
डॉलर में तय होने वाला सोना दूसरी मुद्राओं वालों के लिए महंगा हो गया है. वहीं अमेरिका 10 साल के ट्रेजरी बोण्ड पर यील्ड भी 0.5% बढी है. गोल्ड को महंगाई से बचाने वाला निवेश माना जाता है, परंतु इसके कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिलता है.
वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का माना जाता है लेकिन आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से सोने की कीमतें काफी नीचे व्यापार कर रही है. चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से काफी नीचे आ गई है. 22 कैरेट सोने की कीमतें भी 140000 से नीचे ही बनी हुई है.