सोने और चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी, रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचे दाम

नई दिल्ली, Today Gold- Silver Price | अगर आप भी हाल ही में गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड की वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

Gold Silver Jwellery

कीमतों में जबरदस्त इजाफा

टैरिफ बार और गहराने की आशंका की वजह से दूसरे दिन भी लगातार गोल्ड की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया है, परंतु मजबूत डॉलर ने इसकी उछाल को सीमित रखा है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 710 रुपए और 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 650 रुपए तक की वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले 3 दिनों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 1400 से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है.

चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो पिछले 6 दिनों में 1 किलो चांदी की कीमतों में 5000 से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 92000 रुपये के करीब बनी हुई है. वहीं, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख के करीब पहुंचने वाली है. चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो 2 दिनों से दिल्ली में इसके भाव में 5000 रूपये से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े -  शेयर मार्केट में इस डिफेंस स्टॉक ने मचाया तहलका, निवेशकों को मिला छप्परफाड़ रिटर्न

हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही चांदी

अब चांदी की कीमतें 115000 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई है. कुछ समय पहले चांदी को लेकर अनुमान जताया गया था कि इसकी कीमत जल्द ही 120000 रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है. अब ऐसा होता हुआ भी दिखाई दे रहा है. जब भी आप गोल्ड खरीदे तो आप उसकी शुद्धता का विशेष ध्यान रखें.

वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु हम ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल करते हैं क्योंकि 24 कैरेट सोना ज्यादा मजबूत नहीं होता. भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है. इसी वजह से शादी- विवाह के मौके पर भारत में गोल्ड खरीदने की परंपरा पिछले कई सालों से चली आ रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.