निवेश का सबसे बेहतरीन विकल्प ELSS, टैक्स सेविंग और रिटर्न के साथ मिलेगा इतना सब

बिजनेस डेस्क, ELSS | साल 2024- 25 खत्म होने में महज 3 महीनो से भी कम का समय बचा हुआ है. अगर आपने अभी तक भी टैक्स सेविंग को लेकर कोई प्लान नहीं बनाया है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. अगर आप टैक्स बचाने के साथ- साथ निवेश के जरिये अच्छा रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आप इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम यानी की ELSS म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. बीते 1 साल में इसने अपने निवेशकों को 49 परसेंट तक का रिटर्न दिया है.

ELSS Share Market

क्या है ELSS?

ELSS यानि इक्विटी लिंक सेविंग स्कीम ऐसे म्युचुअल फंड होते हैं, जिसमें 3 साल के लिए इन्वेस्टर्स का पैसा ब्लॉक कर दिया जाता है. म्युचुअल फंड की इस कैटेगरी में IT एक्ट के सेक्शन 80c के तहत डेढ़ लाख रुपए तक का निवेश पर आपको टैक्स की छूट दी जाती है. टैक्स सेविंग एफडी, पब्लिक प्रोविडेंट फंड के साथ- साथ अन्य टैक्स सेविंग स्कीम्स के मुकाबले में ELSS म्युचुअल फंड एक बेहतरीन विकल्प साबित होने वाला है.

कौन- सा प्लान है सबसे बेहतरीन

टैक्स सेविंग एफडी प्लान में इन्वेस्ट करते हैं, तो आपका पैसा 5 साल तक वही पब्लिक प्रोविडेंट फंड में 15 साल तक लोक रहता है. इसके कंपैरिजन में ELSS मे आपका पैसा 3 साल तक ही ब्लॉक रहता है. हालांकि, पैसा ब्लॉक रहने का एक बड़ा फायदा यह है कि लंबे समय तक अनुशासित रहकर निवेश करने का बढ़ावा मिलता है.

यह भी पढ़े -  ग्राहक हुए खुश, अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम; यहां देखें आज के नए रेट

SIP को भी निवेश का एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है, शायद इसे सबसे बेहतरीन तरीका कहे तो यह भी गलत नहीं होगा. वेतनभोगी और कारोबारी जिनकी हर महीने एक निश्चित आय फिक्स होती है, SIP के जरिये निवेश करने से उनकी जेब पर भार नहीं बढ़ता. शेेेेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है. ऐसे में आपको बाजार के जानकारो की सलाह ले लेनी चाहिए. उसके बाद ही, निवेश करने का प्लान बनाना चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.