अक्षय तृतीया से पहले अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम, यहां देखे आज की कीमतें

नई दिल्ली, Today Gold Price | अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. कल के मुकाबले में आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में 1947 रुपए तक की कमी आई है. आज हम आपको चांदी और सोने की वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. अगर आप भी हाल फिलहाल में सोना खरीदने जा रहे है तो आपके पास शानदार मौका है.

Gold Silver 1

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए रेट के अनुसार आज 17 अप्रैल को 24 कैरेट सोने के दाम 151358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बने हुए हैं.

सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

इससे पहले गुरुवार के दोपहर 24 कैरेट सोने की कीमत 153305 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास थी. 23 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह 1 लाख 50 हजार के करीब है. 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 38 हजार 644 प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है, परंतु सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का माना जाता है.

अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, परंतु अचानक सोने की कीमतों में आई गिरावट की कई बड़ी वजह बताई जा रही है. मौजूदा समय में गोल्ड की कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह डॉलर का मजबूत होना माना जा रहा है, इन्वेस्टर इस समय सोने की जगह डॉलर को सुरक्षित निवेश के तौर पर देख रही है.

अचानक 4000 तक कम हुए चांदी के दाम

इसी वजह से लगातार कीमतों में इतना उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वहीं, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2 लाख 47 हजार 930 प्रति किलोग्राम के स्तर पर व्यापार कर रही है. ठीक 1 दिन पहले यह कीमते 2 लाख 52 हजार से ज्यादा पर व्यापार कर रही थी. एक ही दिन में चांदी की कीमतों में 4745 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है.

1 अप्रैल को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 2 लाख 39 हजार के आसपास था, अब यह 2 लाख 47 हजार के करीब पहुंच चुका है. आगे आने वाले समय में कीमतों में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.