नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल 24 सोने की कीमत 1 लाख 57 हजार के आसपास व्यापार कर रही थी. आज की कीमतें 1 लाख 54 हजार 890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है अर्थात एक दिन में कीमतों में 2000 तक की कमी देखने को मिली है.

अचानक सस्ता हुआ सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों की बात की जाए तो 4742.97 प्रति ओस पर पहुंच गई है. संघर्ष विराम पर अमेरिका ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत योजना भी फेल हो गई है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से संघर्ष विराम की अवधि को बढ़ा दिया गया है. दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 1 लाख 41 हजार के आसपास व्यापार कर रही है. वही 24 कैरेट सोने की कीमत 154890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. मुंबई में सोने की कीमत 1 लाख 41 हजार 840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है.
चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट
वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. सोने के साथ- साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. 23 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव गिरकर 2 लाख 64 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है.
एक दिन पहले से इसमें 2700 रुपए की कमी देखने को मिली है. वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 77.80 डॉलर प्रति ओस पर कारोबार कर रही है. चाहे सोना हो या चांदी दोनों की कीमतों में ही हर दिन उतार- चढ़ाव देखने को मिलता है. पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दामों में गिरावट ही देखने को मिल रही है.