नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. शुक्रवार की तुलना में आज कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, चांदी के दामों में 3832 रुपए तक की गिरावट देखी गई है आज हम आपको वर्तमान दामों के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.

सोने और चांदी की कीमतों में आई कमी
13 अप्रैल सोमवार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 150,081 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज की गई है. शुक्रवार की तुलना में कीमतों में 287 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है.
23 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 1 लाख 49480 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के दाम 1 लाख 37474 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए. भले ही सोने की कीमतों में थोड़ी कमी दर्ज की गई हो, परंतु चांदी की कीमतों में 3800 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है.
आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2 लाख 37181 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है. शुक्रवार को यह कीमत 2 लाख 41013 किलोग्राम के स्तर पर थी.
क्यों हो रहा कीमतों में बदलाव?
महज एक कारोबारी दिन में ही चांदी की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिली. पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. आपको हमेशा ही हॉलमार्क का सोना खरीदना चाहिए.
ईरान- अमेरिका युद्ध की वजह से भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अब आगे देखना होगा कि सोने और चांदी की कीमतों में क्या बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. महज एक कारोबारी दिन के अंदर ही चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.