आज लाल निशान पर ओपन हुआ Gold, कीमतों में आई इतने रुपए की गिरावट

नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी सोने और चांदी की कीमतों में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज सोने की कीमत लाल निशान पर ओपन हुई है. कल की तुलना में आज कीमतों में 350 रुपए तक की गिरावट की गई है. बीते हफ्ते सोने की कीमत 95,000 के दाम पर पहुंच गई थी. अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में वृद्धि दर्ज की जा रही है. कीमत 97,500 के आसपास व्यापार कर रही है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

gold 2

एक बार फिर से बढ़ने लगी सोने की कीमतें

शुक्रवार आज 23 मई को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 89,550 के आसपास बनी हुई है. वही, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 97,680 रुपए पर व्यापार कर रही है. इसी प्रकार मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,400 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 97,500 पर व्यापार कर रही है. पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते सोने की कीमतों में 3,000 से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है.

इन वजहों से होता है कीमतों में बदलाव

भारत में गोल्ड की कीमतों में कई वजह से बदलाव देखने को मिलता है जैसे की अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपए की कीमत में उतार- चढ़ाव आदि प्रमुख कारण है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गोल्ड केवल निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा रहा है. खासकर शादी- विवाह में गोल्ड की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है.

देश के प्रमुख शहरों में कीमतें

चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें 89,400, मुंबई में 89,400, कोलकाता में 89,300, जयपुर में 89,550 रुपए प्रति 10 ग्राम, वही नोएडा में 89,550 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है. जब भी आप गोल्ड में निवेश करें, तो एक बार उसकी शुद्धता के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर ले. आपको हॉलमार्क का गोल्ड ही परचेज करना चाहिए. आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल ज्वेलरी के लिए किया जाता है. चांदी की कीमतों की बात की जाए तो इसकी कीमत आज 1 लाख प्रति किलोग्राम के भाव पर ओपन हुई है, जो कल की तुलना में 1,000 रुपये ज्यादा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.