नई दिल्ली | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए आज की यह खबर काफी खास होने वाली है. सोने की कीमत 1 लाख रूपये के आंकड़े को पार कर गई है. अगर आप भी सोना खरीदने हाल ही में जा रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी राहत भरी साबित होने वाली है. बीते सप्ताह गोल्ड की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है. 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी कि एमसीएक्स पर 1900 से कम हो गई है. आज की इस खबर में हम आपको 22 और 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों की बात की जाए, तो हफ्ते भर में 3 अक्टूबर की एक्सपायरी वाले सोने की कीमत में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी कि शुक्रवार को कीमतों में थोड़ी तेजी अवश्य ही दर्ज की गई थी.
आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली से बढ़त अवश्य ही दर्ज की गई थी. अगर 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो 8 अगस्त को इसकी कीमत 101798 रुपए के आसपास थी जो शुक्रवार को कम होकर 99850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई.
24 कैरेट गोल्ड होता है सबसे शुद्ध
वही 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 94000 से 96000 के बीच बनी हुई है. सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि भारत में इसे परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है. 24 कैरेट सोना ज्यादा लचीला होता है, इस वजह से इसका इस्तेमाल ज्वेलरी के लिए नहीं किया जाता. जब भी आप गोल्ड खरीदे तो उसके हॉलमार्क को आवश्यक चेक कर लीजिए.
