बिजनेसमैन डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टॉक के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसमें निवेश करके आप भी शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं. इन कंपनियों की लिस्ट में एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड भी शामिल है. जल्द ही, यह कंपनियां अपने योग्य निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा भी देने जा रही है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान हो चुका है.

शेयर बाजार का तोहफा
Foce इंडिया लिमिटेड के बारे में बातचीत की जाए, तो कंपनी की तरफ से 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले पांच शेयर पर 7 बोनस शेयर देने का बड़ा फैसला लिया गया है जिससे इन्वेस्टर भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. कंपनी की तरफ से इस बोनस इश्यू के लिए 2 मार्च यानी कि सोमवार का दिन रिकॉर्ड डेट के रूप में निर्धारित किया गया है. इस दिन जिन भी निवेशको का नाम बुक में शामिल होगा उन्हें 5 शेयर्स पर 7 बोनस शेयर का तोहफा मिलने जा रहा है.
कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 1747 रुपए के लेवल पर था. 1 साल की बात की जाए तो इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 11% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. पिछले 3 साल में इस कंपनी के शेयर्स की कीमत 150 परसेंट से ज्यादा बढी है.
पिछले 1 साल का परफॉरमेंस
इस लिस्ट में दूसरा नंबर सिल्वर टच टेक्नोलॉजी लिमिटेड कंपनी का आता है. यह कंपनी भी अपने योग्य निवेशकों को बोनस शेयर का बड़ा तोहफा देने जा रही है. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की तरफ से एक शेयर पर एक बोनस शेयर गिफ्ट किया जाएगा. 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर्स को कंपनी की तरफ से 5 हिस्सों में बांटा जाएगा. इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से कम होकर 2 रुपये प्रति शेयर रह जाएगी कंपनी की तरफ से बोनस शेयर के लिए 6 मार्च को रिकॉर्ड डेट फाइनल की गई है.
इस दिन निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा मिलने वाला है. अगर बीते 3 महीना की बात की जाए तो इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 80% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 1 साल में इसने अपने निवेशकों को 116% तक का रिटर्न दिया है. शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 2% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.
6 मार्च को मिलेंगे बोनस शेयर
LKP फाइनेंस लिमिटेड की बात की जाए तो यह कंपनी भी अपने योग्य निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है. कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी कर दिया गया है, जो 6 मार्च होने वाली है. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की तरफ से हर एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे.
शुक्रवार को बाजार के बंद होते समय इस स्टॉक की कीमतों में एक परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी जिसके बाद कीमते 990 रुपए की आंकड़े को पार कर गई थी. पिछले कुछ समय से इस कंपनी के शेयर्स काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. शेयर बाजार में निवेश करते समय एक बार आपको बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य लेनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.