नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि आज सोना लाल निशान पर ओपन हुआ है. सोने के भाव में बीते हफ्ते की तुलना में गिरावट दर्ज की जा रही है. आज सोने की कीमतों में 400 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. आज की इस खबर में हम आपको 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
Gold की नई कीमतें
24 कैरेट सोने का भाव 97,700 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 89,600 रुपये के आसपास व्यापार कर रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने की कीमतों में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में 3,000 से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई थी. अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हो गया है. 26 मई को 22 कैरेट सोने का दाम देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 89,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.
चांदी की कीमतों में आई तेजी
24 कैरेट गोल्ड के लिए आपको 97,700 खर्च करने होंगे. एक तरफ जहां सोने के दाम में थोड़ी सी कमी दर्ज की गई है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई है. इसके बाद, 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,00,000 रुपये तक पहुंच गया है. भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हो रहा उतार- चढ़ाव कई फैक्टर्स पर डिपेंड करता है. जैसे की अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स, रुपए की कीमत में उतार- चढ़ाव आदि वजह से सोने की कीमतों में यह असर देखने को मिलता है.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अगर आप भी सोने में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आप ऐसा कर सकते हैं. हो सकता है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और भी इजाफा देखने को मिल जाए. भारत में सोने को शादी और विवाह से जोड़कर भी देखा जाता है. सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि यह एक परंपरा से जुड़ा हुआ है. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में जब भी आप गोल्ड परचेज करें, तो एक बार हॉलमार्क को अच्छे से चेक कर लें.
