बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. ICICI बैंक की तरफ से सोमवार को BSE में तेजी दर्ज की गई. मार्केट एक्सपर्ट्स बी बैंक के शेय रों पर बुलिश है. ICICI बैंक का कवरेज करने वाले 51 एनालिस्ट में से 46 इस कंपनी के शेयर्स को बाय रेटिंग दे रहे है. आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
ICICI बैंक के शेयर्स में इन्वेस्ट
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस CLSA की तरफ से भी इस कंपनी के शेयरों पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखी है. फिलहाल, इस कंपनी के शेयर्स के लिए टारगेट प्राइस 1600 रूपये के आसपास बताया जा रहा है. इन्वेस्टर भी इस कंपनी के शेयर्स खरीदने की सलाह दे रहे है. अगर आप भी ऐसी किसी कंपनी की तलाश में है, जो आपको शानदार रिटर्न दे सके तो आप इस कंपनी में निवेश कर सकते हैं.
घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी इस बैंक के शेयरों को बाय रेटिंग के साथ 1,550 रुपए का टारगेट दिया है. इसी प्रकार जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज की तरफ से बाय रेटिंग के साथ ICICI बैंकों के शेयरों को 1,420 रुपए का टारगेट प्राइस दिया गया है.
टोटल डिपाजिट में हुई 14.1% की वृद्धि
प्राइवेट लैंडर आइसीआइसीआइ बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 14.8% से बढ़कर 11792 करोड रुपए हो गया है. बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन भी लगभग फ्लैट रहा है. आईसीआईसीआई बैंक का टोटल डिपाजिट सालाना आधार पर 14.1% बढ़ा है.
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 9.1% बढ़कर 20371 करोड रुपए रह गई है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
